पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 3 ढेर

राजनांदगांव/गड़चिरोली. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में औंधी क्षेत्र के जंगल में सर्चिंग पर निकली पुलिस से नक्सलियों की मुठभेड़ हो गई। इसमें आठ लाख की इनामी औंधी एलओएस कमांडर समिला पोटाई, एलओएस सदस्य रम्मा सिंह व एक अन्य पुरुष नक्सली ढेर हो गए। पुलिस ने तीनों नक्सलियों के शव बरामद कर लिए हैं। वहीं करीब 3 नक्सलियों के गंभीर रूप से घायल होने का दावा भी पुलिस कर रही है।
पुलिस और नक्सलियों की मुठभेड़, 8 लाख की इनामी महिला नक्सली समेत 3 ढेर
 
औंधी के पेंदोड़ी पहाड़ी में जिला बल की टीम रविवार दोपहर सर्चिंग में निकली, जहां कैंप लगाकर जमे नक्सलियों से उनका सामना हुआ। पुलिस व नक्सलियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक फायरिंग चली। इसमें तीन नक्सलियों को मार गिराने में पुलिस को सफलता मिली। मृत नक्सलियों से इंसास रायफल, एसएलआर व थ्री नॉट थ्री बंदूक भी बरामद की गई है। घटनास्थल से गड़चिरोली जिले की सीमा सिर्फ 5 किमी की दूरी पर है। मुठभेड़ के बाद गड़चिरोली सीमा के सभी थानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े: अमित शाह बोले- प्रधानमंत्री मोदी ही चुनेंगे एनडीए का उम्मीदवार

 इधर, गड़चिरोली में 2 महिला नक्सलियों ने किया समर्पण

गड़चिरोली पुलिस के समक्ष दो महिला नक्सलियों ने रविवार को आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से एक छत्तीसगढ़ के नक्सल दलम में कार्यरत बीजापुर जिले की निवासी सोनी दसरू कोवासे शामिल है।
 
 
 
Back to top button