पुडुचेरी : गांधी जयंती के कार्यक्रम में मंच पर विधायक से किरण बेदी की कहासुनी

पुडुचेरी। गांधी जयंती के अवसर पर पुडुचेरी में आयोजित एक कार्यक्रम में अचानक विवाद शुरू हो गया। जब यहां की लेफ्टिनेंट गवर्नर (उपराज्यपाल) किरण बेदी और एक AIADMK के विधायक के बीच मंच पर ही कहासुनी शुरू हो गयी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कहासुनी के दौरान किरण बेदी उनसे मंच छोड़कर जाने के लिए कह रही हैं। लेकिन इस दौरान विधायक ने ही बेदी को खरी-खोटी सुना दी। इस विधायक की पहचान ए अनबलगन के रूप में हुई है। जिससे किरण बेदी कह रही हैं, ‘प्लीज गो यानी कृपया यहां से जाइए।
पुडुचेरी की उपराज्यपाल हैं किरण बेदी
पुडुचेरी की उपराज्यपाल किरण बेदी से विधायक की लड़ाई की घटना के बाद वहां मौजूद कुछ लोगों के तालियों की आवाज भी सुनाई दी। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम पुडुचेरी को पूर्ण रूप से खुले में शौच से मुक्त होने का एलान करने के लिए आयोजित किया गया था। साथ ही बताया जा रहा है कि स्पीच के दौरान एआईएडीएमके विधायक का माइक कथित तौर पर बंद हो गया। वह अपने भाषण के दौरान पुडुचेरी प्रशासन की कई मुद्दों पर आलोचना कर रहे थे। अनबलगन का दावा है कि किरण बेदी के आदेश पर उनका माइक स्विच ऑफ किया गया। इसी वजह से वह किरण बेदी पर भड़के हुए थे। इस विवाद के बाद विधायक ने कार्यक्रम का बॉयकॉट कर दिया।
ये भी पढ़ें : अंतरराष्ट्रीय स्वच्छता सम्मेलन के समापन समारोह में पीएम मोदी ने दिया सफाई मंत्र
किरण बेदी ने ट्वीट कर दी जानकारी
घटना के बाद किरण बेदी ने ट्वीट कर लिखा कि, ‘एक विधायक का माइक उस वक्त बंद कर दिया गया, जब वह सम्मानित मंत्रियों की मौजूदगी में अपना भाषण संक्षिप्त करने की गुजारिश के बावजूद बोले चले जा रहे थे। उन्होंने सभी की अपील ठुकरा दी। इसके बाद वह भड़क उठे। ऐसा करते हुए मैं उन्हें पहले भी देख चुकी हूं। पुडुचेरी को ओडीएफ बनाने की दिशा में अच्छा काम करने वालों को सम्मानित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था।
The post पुडुचेरी : गांधी जयंती के कार्यक्रम में मंच पर विधायक से किरण बेदी की कहासुनी appeared first on .





