पीले दांतों को साफ करने के लिए उपयोग करे केले का छिलका का

केमिकल युक्त उत्पादों का इस्तेमाल करने से दांतों के एनामेल को नुकसान पहुंच सकता है। हमारे दांतों की ऊपरी परत विभिन्न खाद्य पदार्थों और एसिडिक ड्रिंक के संपर्क में आने से पीली पड़ जाती है और दांतों पर दाग पड़ने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको बाजार में उपलब्ध केमिकल उत्पादों की जगह घरेलू व प्राकृतिक उपायों का इस्तेमाल करना चाहिए, जो दांतों को बिना नुकसान पहुंचाए दांतों का पीलापन दूर करता है। 
ऐसे करें इसका उपयोग
हम आपको बता दें केले को नीचे की तरफ से छिलें। इस छिलके को अन्दर की तरफ से दांतों के ऊपर रब करें। आपको दांतों के ऊपर केले की परत महसूस होने लगेगी। दांतों को इसी तरह करीब 10 मिनट तक रहने दें। कोशिश करें कि दांतों पर लगी केले की परत होठों पर नहीं लग पाए। अब सूखे ब्रश को लेकर दांतों के ऊपर हल्के हाथ से फिराएं, जिससे दांतों पर अच्छी तरह केले का पेस्ट लग जाए। ध्यान रखें कि ब्रश को सर्कुलर मोशन में इस्तेमाल करें।
और भी है कई उपाय
जानकारी के अनुसार इसके बाद ब्रश को गीला कर के दांतों पर दोबारा रब करें। वही इसके बाद आप रोजाना की तरफ ब्रश कर सकते हैं। केले के छिलके में मैंगनीज, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे औषधीय तत्व होते हैं, जो दांतों की ऊपरी परत से पीलापन हटाकर सफेद बनाते हैं। इसका इस्तेमाल करने के लिए निम्नलिखित तरीका अपनाएं।





