पीरियड्स के दर्द को कम करते है ये जूस

कई महिलाओ को पीरियड्स के दौरान बहुत असहनीय दर्द का सामना करना पड़ता है,कुछ महिलाए तो इस दर्द से छुटकारा पाने के लिए पेन किलर्स का भी सेवन करती है,पर ये बात तो सभी को पता ही होगी की अधिक मात्रा में पेन किलर्स का सेवन करने से हमारी सेहत को बहुत नुकसान पहुँच सकता है,इसलिए आज हम आपको कुछ ऐसे जूस के बारे में बताने जा रहे है जिनके सेवन से आपके पीरियड्स का दर्द कम हो सकता है.पीरियड्स के दर्द को कम करते है ये जूस

1-गाजर का जूस पीने से पीरियड के दर्द और ऐंठन को कम किया जा सकता है,इसके लिए दिन में दो बार गाजर का जूस पिए,इससे आपको दर्द में काफी आराम मिलेगा.

2-अनानास में भरपूर मात्रा में ब्रोमेलैन मौजूद होता है जो एक ऐसा एंजाइम होता है जो पीरियड्स के दौरान मांसपेशियों में दर्द और ऐंठन को ठीक करने में  मदद करता है.

3-पपीते के इस्तेमाल से भी पीरियड्स के दर्द को कम किया जा सकता है,इसमें भरपूर मात्रा में  पोपीन नामक एंजाइम मौजूद होता है जो पीरियड्स के दर्द को कम करता है.

4-अदरक में नेचुरल रूप से पेन किलर मौजूद होता है.इसके अलावा इसमें भरपूर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते है,जो पीरियड्स के दर्द का स्वाभाविक रूप से इलाज करने में सहायता करते हैं इसे इस्तेमाल करने के लिए थोड़े से पेपरमिंट पत्ते और अदरक की जड़ को लेकर पीस ले,अब इसे एक गिलास पानी में मिलाकर  दो बार पिए.इसके सेवन से दर्द और  ऐंठन में आराम मिलता है और साथ ही शरीर में रक्त का बहाव भी बेहतर होता है,

Back to top button