भूल जाते हैं छोटी-छोटी बात तो रोजाना पीयें चुकंदर का जूस

अगर आप अपनी मानसिक सेहत सुधारना चाहते हैं या अपनी समृति क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो रोजाना सुबह-सुबह चुकंदर का जूस पीना शुरू कर दें.पीयें चुकंदर का जूस

अमेरिका स्थित वेक फॉरेस्ट यूनिवर्सिटी में हुए एक हालिया शोध की रिपोर्ट में यह दावा किया गया कि रोजाना सुबह एक्सरसाइज से पहले बीट रूट जूस यानी कि चुकंदर का जूस पीने से मानसिक सेहत न केवल दूरुस्त होती है, बल्कि इससे हमारा मस्तिष्क हमेशा युवा बना रहता है.

यह भी पढ़े: SHOCKING: बीच महफील में ड्वेन जॉनसन ने प्रियंका के साथ किया…

अध्ययनकर्ताओं ने यह अध्ययन 26 पुरुषों और 55 महिलाओं पर किया है, जिनकी उम्र 55 साल से ज्यादा थी. यही नहीं अध्ययन में शामिल अधिकांश अभ्यर्थ‍ियों को उच्च रक्तचाप की परेशानी थी.

अध्ययन में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थ‍ियों को 6 सप्ताह तक सुबह-सुबह चुकंदर का जूस पिलाया गया और फिर इसके बाद 50 मिनट तक ट्रेडमिल पर एक्सरसाइज कराया गया.

शोधकर्ताओं ने 6 सप्ताह के बाद उनकी मानसिक क्षमता में बदलाव पाया. उनकी याददाश्त पहले से कहीं ज्यादा मजबूत हो चुकी थी और उनमें फैसले लेने की ताकत भी अब ज्यादा थी.

दरअसल, एक्सरसाइज करने की वजह से हमारा मस्त‍िष्क मजबूत होता है, पर इसके साथ चुकंदर का जूस पीने से मस्त‍िष्क को और भी ज्यादा ऑक्सीजन मिलने लगता है, जिसका असर याद रखने की क्षमता पर होता है.

Back to top button