पीपल के पेड़ ने किया ऐसा चमत्कार, भगतों का लग गया जमावड़ा मामला जानकर यकीन करना मुश्किल

यह आश्चर्य की ही बात है कि एक जड़ से उखड़ने के बाद एक पेड़ फिर दोबारा अपनी जगह पर अपने आप ही खड़ा हो जाए। इस घटना को चमत्कार ही कहा जा सकता है। मामला यूपी के सीतापुर से लगते एक गांव में हुआ है। जमीन पर उखड़कर गिरा करीब 500 किलो का एक पीपल का पेड़ एक ही रात में जिंदा होकर अपनी जगह खड़ा हो गया। गुरूवार देर शाम की इस घटना के बाद से पेड़ की पूजा करने के लिए लोगों का जमावड़ा लगा है। भविष्य में इस जगह मंदिर निर्माण की बातें भी चल रही हैं। पेड़ 30 फ़ीट लंबा है।
बता दें कि तीन महीने पहले पीपल का यह पेड़ एक आंधी के कारण गिर गया था। उसके बाद आस-पास के लोग पेड़ की टहनियों को काटकर ले गए थे। जमीन पर सिर्फ इसका तना ही पड़ा हुआ था।लेकिन गुरूवार शाम को अचानक यह पेड़ जिन्दा होकर उठ खड़ा हुआ। इसके बाद से साधू-संतों सहित दूसरे गांवों से लोग आकर यहां भजन-कीर्तन कर रहे हैं।
इस घटना को सभी इसको चमत्कार का नाम दे रहे हैं, जबकि इस घटना को वैज्ञानिकों ने चमत्कार न कहकर विज्ञान का कमाल बताया है। उनका कहना है कि पेड़ का एक तरफ का वजन कम हो गया, इसलिए वह सीधा खड़ा हो गया। वहीं, डीएफओ अनिरुद्ध पांडेय का कहना है कि कई बार भार कम होने या ज्यादा होने से ऐसा होता है। इसे चमत्कार मानना गलत है।





