पीएम मोदी ने जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट के निधन पर जताया शोक…

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जर्मनी के पूर्व चांसलर हेल्मुट कोल के निधन पर शोक व्यक्त किया और कहा कि भारत और जर्मनी के बीच संबंधों को प्रगाढ़ करने में उनके योगदान को भारत काफी सम्मान देता है. मोदी ने ट्वीट किया कि यूरोपीय एकीकरण के भारी समर्थक, जर्मनी के एकीकरण के जनक हेल्मुट कोल के निधन पर हम शोक व्यक्त करते हैं.पीएम मोदी ने जर्मनी के पूर्व चांसलर

ये भी पढ़े: चीन में तूफान से 300 उड़ानें हुईं बाधित, लोग हुए बेहद परेशान

मोदी ने कहा, हेल्मुट कोल 1986 और 1993 में भारत आए थे. हम भारत जर्मनी के बीच संबंधों को और मजबूत करने में उनके योगदान को महत्व देते हैं. जर्मनी में सर्वाधिक समय तक शासन करने वाले कोल का आज अपने आवास पर निधन हो गया. वह 87 वर्ष के थे.

Back to top button