पीएम मोदी ने, गर्भवती महिलाओं के लिए किया ये बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश में गर्भवती महिलाओं की मृत्यु दर कम करने तथा उन्हें पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से छह हजार रुपए की आर्थिक मदद उपलब्ध कराने की आज घोषणा की।
अभी अभी: सरकार ने नए साल पर दिया ये बड़ा तोहफा, खाते में भेजे 1000-1000 रुपए
मोदी ने नववर्ष की पूर्वसंध्या पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि गभर्वती महिलाओं के बैंक खाते में यह राशि सीधे जमा की जाएगी, जिससे वे पौष्टिक आहार ले सकेंगी और इससे गर्भवती महिलाओं में मृत्यु दर कम हो सकेगी।
उन्होंने कहा कि पहले गर्भवती महिलाओं को इस प्रकार की सहायता देने की एक पायलट परियोजना चलाई जा रही थी, जिसके तहत उन्हें केवल चार हजार रुपए दिए जाते थे और यह पायलट परियोजना केवल 53 जिलों में चल रही थी।
प्रधानमंत्री ने कहा कि नई योजना के तहत देश के 650 से अधिक जिलों को शामिल किया जाएगा और गर्भवती महिलाओं का अस्पतालों में पंजीकरण, प्रसव सुविधा और टीकाकरण का कार्य हो सकेगा।





