पीएम मोदी ने किया चारधाम हाईवे का शिलान्यास…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को उत्‍तराखंड दौरे पर चारधाम हाईवे प्रोजेक्‍ट का शिलान्‍यास किया। इसके बाद एक सभा को संबोधित करते हुए उन्‍होंने कहा कि यह हाईवे उन लोगों को समर्पित है जिन्‍होंने यहां आई बाढ़ में जान गंवाई थी। यह हाईवे ऐसा होगा जिस पर किसी मौसम का असर नहीं पड़ेगा। इससे यह एक ऑल वेदर हाईवे प्रोजेक्‍ट है जो चारों धामों को एक दूसरे से जोड़ेगा।

बड़ी खबर: कोलकाता में कीमत से ज्‍यादा में बिक रहे 500 और 1000 के पुराने नोट!

उन्‍होंने कहा कि इस हाईवे के बनने के बाद जब भी आप जब भी केदारनाथ और बद्रीनाथ आएंगे तो आप इस सरकार और नीतीन गडकरी को वैसे ही याद करेंगे जैसे श्रवण कुमार को करते हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ये जनसैलाब, इतनी बड़ी संख्या में यहां लोगों का आना इस बात का सुबूत है उत्तराखंड अब विकास के लिए इंतज़ार नहीं करना चाहता है। उनके मुताबिक, बिना बजट के पत्थर लगाने से विकास नहीं होता है।

मोदी ने कहा कि पुराने ज़माने में मां- बाप को यात्रा करने के लिए श्रवण को याद किया जाता है, वैसे ही आने वाले दिनों में आप श्रवण को याद करोगे। इस दौरान मोदी ने खुद को श्रवण कहा। पहाड़ का पानी और पहाड़ की जवानी कभी पहाड़ के काम नहीं आती है। मैं उत्तराखंड के हर गली-मोहल्ले और सुख-दुख से परिचित हूं। जब चुनाव आया तो कांग्रेस को लगा कि मोदी को सेना से प्यार है तो कांग्रेस ने 500 करोड रुपये खाते में डाल दिए।

उन्‍होंने कहा कि मैं चाहता तो पहले दिन ही दो गाडी लाता और शिलान्यास कर देता। लेकिन में वैसा नहीं। जनता है सबकुछ जानती है। बिना योजना के पत्थर गाड़ते चले जाओगे तो क्या होगा। जल्‍दबाजी में शिलान्यास से राजनीति तो चल सकती है समाजनीति नहीं चल सकती। इसलिए हमने समय लिया। योजना बनाई और फिर काम किया। अपने भाषण में उन्‍होंने नितिन गडकरी की तारीफ की।

कहा, देशभर में सड़कों का काम चल रहा है। रास्‍ता ऐसा बने कि 100 साल तक दिक्कत ना हो। दुनियाभर की कन्सलटेन्ट से संपर्क कर काम किया जा रहा है। पुराने जमाने में मां बाप को यात्रा करने के लिए श्रावण को याद किया जाता है वैसे ही आले वाले दिनों में आप श्रावण को याद करोगे।

उन्‍होंने कहा कि इस 12 हजार करोड़ रुपये की सड़क योजना में उत्‍तराखंड के लोगों को रोजगार मिलेगा। कहा, अब पानी भी काम आएगा और जवानी भी।

इससेे पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उत्‍तराखंड में आई आपदा ने पूरे देश को झकझोर दिया था। पीएम मोदी ने मुझे कहा था कि ऐसी योजना बनाई जाए ताकि इस तरह के हादसे न हों। इसी महत्‍वकांक्षी योजना के तहत सरकार ने ऑल वैदर रोड सड़क योजना का शिलान्‍यास किया है।

उन्‍होंने कहा कि इस योजना का तैयार होने का समय 2020 है। लेकिन, उत्‍तराखंड में लोगों को राहत देने के लिए इस योजना को पूरा करने का लक्ष्‍य 2018 तक रखा गया है।

 

Back to top button