पीएम मोदी के नाम सुसाइड नोट लिखकर, रिटायर्ड IAF अधिकारी ने लगाई फांसी..

असम के एक रिटायर्ड वायुसेना अधिकारी ने उत्तर प्रदेश के इलाहबाद में एक होटल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मृतक अधिकारी ने पीएम नरेंद्र मोदी के नाम एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है। जिसमें उसने देश में आर्थिक मंदी का जिक्र भी किया है। 5 पेज के सुसाइड नोट में मृतक ने कई बातें लिखी हैं।

पूर्व रिटायर्ड IAF अधिकारी बिजान दास ने आत्महत्या करने के पहले 5 पेज का सुसाइट नोट छोड़ा। इसमें उन्होंने देश की वर्तमान आर्थिक स्थिति के लिए पू्र्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम को जिम्मेदार ठहराया है। इसके साथ ही सुसाइड नोट में लिखा है कि आर्थिक मंदी के लिए मोदी सरकार को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता है।

पूरी तरह सुरक्षित है लैंडर विक्रम, संपर्क के लिए किया जा रहा है ये काम: इसरो

इलाहबाद के खुलदाबाद इलाके में बनी एक होटल में बिजान दास 6 सितंबर से रह रहे थे। रविवार को जब वे कमरे से बाहर नहीं निकले तो शाम को वेटर ने मैनेजर को इस बात की जानकारी दी। इसके बाद स्टॉफ रूम में गया तो देखा कि दास ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी।

दास अपने अंतिम संस्कार के लिए 1500 रुपए और 500 रुपए रुम का किराया छोड़ गए थे। उन्होंने सुसाइड नोट में अपनी खराब आर्थिक स्थिति का जिक्र करते हुए लिखा कि वे अपने अंतिम संस्कार के लिए आर्थिक तंगी की वजह से 1500 रुपए से ज्यादा नहीं दे सके।

दास ने अपनी खराब आर्थिक स्थिति के लिए आर्थिक मंदी को जिम्मेदार बताया इस वजह से उन्हें कोई काम नहीं मिल सका। उन्होंने लिखा की यूपीए सरकार के घोटालों और फाइनेंशियल मिसमैनेजमेंट की वजह से यह स्थिति बनी।

Back to top button