पीएम मोदी की परिवर्तन रैली कल पहुचेगी बहराइच, दौरा होगा खासा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 दिसंबर को परिवर्तन रैली करने के लिए बहराइच पहुंचने वाले हैं। मोदी के राजनैतिक करियर में बहराइच का दौरा खासा महत्व रखता है। इसे महज इत्तेफाक कहें या कुछ और लेकिन मोदी ने जब जब बहराइच का दौरा किया है उनके राजनैतिक करियर में शुभ परिणाम देखने को मिले। सीएम से लेकर पीएम तक के सफर में बहराइच की रैली उनके लिए निर्णायक साबित हुई।
खुशखबरी: हो गया सबसे बड़ा ऐलान, सभी के खातों में 10-10 लाख भेजेगी मोदी सरकार
वर्ष 2001 सितंबर में जब मोदी राष्ट्रीय महामंत्री संगठन के रूप में बहराइच आए थे। यहां उन्होंने लगन पैलेस में बहराइच और कैसरगंज लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर पार्टी को नई ऊर्जा दी थी। यहां से जाने के ठीक 20 दिन बाद केशू भाई पटेल की जगह मोदी को गुजरात का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
जयललिता के मौत की शशिकला ने रची थी साजिश, नर्स ने किया खुलासा
8 नवंबर 2013 को लोकसभा चुनाव के पहले विजय शंखनाद रैली में मोदी ने जिले का दूसरा दौरा किया और यहां विशाल जनसभा को संबोधित किया। इसके बाद उन्होंने देश के प्रधानमंत्री का पड संभाला। इस रैली में मोदी ने भी इस बात को स्वीकार किया था कि बहराइच उनके लिए भाग्यशाली है। यहां जब वो पहली बार आए तो यहां से जाने के तुरंत बाद उन्हें गुजरात की कमान संभालने को मिली। यही नहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भी बहराइच में आने के बाद ही प्रधानमंत्री बने थे।
राजनैतिक विशेषज्ञों का मानना है कि पीएम का बहराइच दौरा बेहद खास महत्व रखता है। क्योंकि उनके लिए शुरु से ही यहां की धरती भाग्यशाली साबित हुई है। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि आगामी यूपी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का क्या परिणाम रहता है।
यहां रैली के लिए प्रधानमंत्री के हैलीकॉप्टर उतरने के लिए हैलीपैड बनाया गया लेकिन एक दिन पहले सुरक्षा मामलों की जांच के तहत जब सेना का चॉपर विमान इस पर उतारा गया तो यह नीचे धंस गया। किसी तरह पायलट ने विमान को अपने काबू में किया। पीएम की इस रैली 5 लाख लोगों की भीड़ जुटने की उम्मीद है।





