पीएम मोदी का ट्वीट, कहा- आज बच्चियों की उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन…

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लैंगिक भेदभाव को नकारने और समान अवसर सुनिश्चित करने की जरूरत को रेखांकित करते हुए आज बालिका दिवस पर बधाई दी। प्रधानमंत्री ने एक ट्वीट में कहा, ‘राष्ट्रीय बालिका दिवस बच्चियों की अदभुत उपलब्धियों का जश्न मनाने का दिन है, जिनकी विभिन्न क्षेत्रों की दक्षता ने हमें गौरवांवित किया है।’
अभी अभी: मोदी ने किया सबसे बड़ा ऐलान, अब पूरे देश में नहीं होगी भूख से एक भी मौत
अभी-अभी: पीएम मोदी के दीवाने हुए ट्रंप, आज खुद करेंगे पीएम मोदी को…
मोदी ने कहा, ‘बालिकाओं के खिलाफ भेदभाव को नकारना और उनके लिए समान अवसर सुनिश्चित करना अपरिहार्य है।’ प्रधानमंत्री ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘आइए, हम लैंगिक आधार पर पनपने वाली रूढिय़ो को चुनौती देने और लैंगिक संवेदनशीलता के साथ-साथ लैंगिक समानता को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराएं।’





