मोदी ने पीएम बनने से पहले की अपनी डिग्रियां उजागर

modi_interview_09_05_2016नई दिलली। पीएम मोदी की डिग्री को लेकर विवाद के बीच भाजपा ने उनकी बीए और एमए की डिग्रियां सार्वजनिक कर दीं हैं। इसके बावजूद जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी इन्‍हें फर्जी बताने पर तुली है वहीं एक वीडियो सोशल म‍ीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें मोदी खुद अपनी डिग्रियों के बारे में खुलासा करते देखे जा सकते हैं।

यह वीडियो काफी साल पहले का है जब कांग्रेस नेता राजीव शुक्‍ला पत्रकार हुआ करते थे और पीएम मोदी आरएसएस के प्रचारक से भाजपा के पदाधिकारी बने थे। रू-ब-रू नाम के एक कार्यक्रम में राजीव शुक्‍ला ने ही मोदी का इंटरव्‍यू किया था जिसमें मोदी से उन्‍होंने उनके शौक, रहन-सहन और शिक्षा के बारे में बात की थी।

इस दौरान मोदी ने बताया कि किस तरह उन्‍होंने 17 साल की उम्र में घर छोड़ने के बाद एक्‍सटर्नल एक्‍जाम देकर डीयू से बीए और फिर बाद में गुजरात यूनिवर्सिटी से एमए किया है। इसके अलावा मोदी ने इस इंटरव्‍यू में टेक्‍नोलॉजी को लेकर अपने रूझान के बारे में भी बात की है। देखिये इस इंटरव्‍यू का हिस्‍सा।

Back to top button