पीएम के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में किसकी होगी चर्चा

जुबिली न्यूज़ डेस्क
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 26 जुलाई को सुबह 11 बजे मन की बात करेंगे। इस बात की जानकारी पीएम मोदी ने ट्वीट कर दी है।इस रविवार को होने वाला उनका यह कार्यक्रम ‘मन की बात 2.0’ का 14वां एपिसोड होगा। अपने मन की बात कार्यक्रम में मोदी देशवासियों के साथ संवाद करते हैं। बीते दिनों प्रधानमंत्री ने ट्वीट करके इस कार्यक्रम में चर्चा के लिए लोगों से विचार मांगे थे।
बता दें कि इससे पहले पीएम ने 28 जून को मन की बात की थी. तब उन्होंने चीनी घुसपैठ, लॉकडाउन, अनलॉक-1 का जिक्र भी किया था। उन्होंने कहा था कि भारत ने लद्दाख में अपनी भूमि पर आंख उठाकर देखने वालों को माकूल जवाब दिया है। भारत मित्रता की कद्र करता है लेकिन यदि कोई उसकी ओर आंख उठाकर देखता है तो वह इसका उचित जवाब देना भी जानता।
ये भी पढ़े : सीएम शिवराज सिंह चौहान कोरोना पॉजिटिव, लोगों से की ये अपील
ये भी पढ़े : रेलवे के आर्थिक हालात जर्जर, पेंशन देने लायक पैसे भी नहीं
इसके बात प्रधानमंत्री ने इस मौके पर स्वदेशी उत्पादों के उपयोग की जोरदार वकालत करते हुए कहा था कि लोग यदि स्थानीय उत्पाद खरीदेंगे और लोकल के लिए वोकल होंगे तो देश को मजबूती मिलेगी। कोई भी लक्ष्य जन भागीदारी के बिना पूरा नहीं हो सकता इसलिए आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक नागरिक के तौर पर सभी का संकल्प और सहयोग जरूरी है।
यही नहीं उन्होंने कहा था कि हमारा देश जितना मजबूत होगा, दुनिया में शांति की संभावनाएं भी उतनी ही अधिक होंगी। प्रधानमंत्री ने कहा था कि यदि कोई व्यक्ति स्वभाव से दुष्ट है तो विद्या का प्रयोग विवाद में, धन का प्रयोग घमंड में और ताकत का प्रयोग दूसरों को तकलीफ देने में करता है।





