पीएम इमरान खान ने मानी हार कहा- मोदी के रहते नामुमकिन है ये…

ऐसा लग रहा है कि पाकिस्तान के पीएम इमरान खान ने कश्मीर मामले को लेकर पीएम मोदी के सामने सरेंडर कर दिया है। इमरान का मानना है कि मोदी के रहते कश्मीर का कुछ नहीं हो सकता। बता दें कि गत वर्ष जम्मू-कश्मीर से धारा 370 हटाए जाने के बाद से पाकिस्तान तिलमिलाया हुआ है। इमरान ने तक़रीबन हर बड़े मंच पर कश्मीर का मुद्दा उठाया है। मगर उन्हें हर जगह झटका लगा है।

बेल्जियम के एक टीवी चैनल के साथ बात करते हुए इमरान खान ने कहा कि, ‘मुझे भारत के इस सरकार से अधिक उम्मीद नहीं है। जब तक पीएम मोदी है तब तक कुछ नहीं हो सकता। मगर मुझे उम्मीद है कि भविष्य में कोई सशक्त नेता कश्मीर के मुद्दे को जरूर सुलझाएगा। हर समस्या का निराकरण होता है। स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारत के नेता जवाहर लाल नेहरू ने कश्मीरियों को अधिकार देने का वादा किया था। किन्तु उन्हें ये अधिकार नहीं दिए गए।’

एक बार फिर सोने ने तोड़ा अपना रिकॉर्ड… आसमान छुए भाव…

पाकिस्‍तान अगस्‍त 2019 में जम्‍मू-कश्‍मीर से धारा-370 हटाने के बाद से बौखलाया हुआ है। सबसे पहले उसने भारत सरकार के फैसले का विरोध किया। इसके बाद भारत से राजनयिक संबंधों को कम करना शुरू कर दिया। इसी कड़ी में उसने पाकिस्‍तान में भारतीय उच्‍चायुक्‍त को नई दिल्‍ली लौटने का आदेश भी दे दिया था। इसके साथ ही पाकिस्तान कई दफा भारत को परमाणु युद्ध की धमकी भी दे चुका है, लेकिन हर तरफ से मुंह की खाने के बाद अब इमरान खान नरम पड़ गए हैं।

Back to top button