पिता ने दो साल के बेटे के साथ किया कुकर्म, बाद में गला दबाकर मार डाला

डेराबस्सी.गांव माहिवाला में एक बाप ने हैवानियत की सभी हदें लांघते हुए घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। उसने साथ में सो रहे अपने दो साल के बेटे से पहले कुकर्म किया और फिर गला घोंटकर उसे मार डाला। बाद में मासूम को बचाने का ड्रामा करते हुए उसे अस्पतालों में लेकर घूमता रहा।
पिता ने दो साल के बेटे के साथ किया कुकर्म, बाद में गला दबाकर मार डाला
 
पोस्टमार्टम में कुकर्म की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने पिता से दोबारा पूछताछ की। उसकी कहानी पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने पिता सलीम के खिलाफ आईपीसी 302, 377 व पॉक्सो एक्ट की धारा 6 के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस केस में आईओ कुलदीपचंद खुद शिकायतकर्ता हैं। आईओ के अनुसार सलीम ने कबूला है कि शराब के नशे में उसने यह कुकृत्य किया।

ये भी पढ़े: 400 करोड़ के फ्रॉड केस के मुख्य आरोपी प्रवीण टंडन की जमानत याचिका खारिज

यूपी मूल का मोहम्मद सलीम माहिवाला गांव में सोहन सिंह की खेतों में मोटर पर पत्नी व 5 बच्चों सहित रहता है और खेतों में मजदूरी करता है। सलीम की चार बेटियों में सबसे बड़ी बेटी 10 साल की है। पत्नी 9 महीने की गर्भवती है।यह रची थी कहानी: पुलिस को दी शिकायत में सलीम ने कहानी रची थी कि साेमवार रात जब उसकी अचानक आंख खुली तो साथ सो रहा बेटा गायब था। उसने अपनी पत्नी के साथ बेटे को ढूंढ़ना शुरू किया तो एक व्यक्ति उसे उठाए हुए भागता दिखा। अंधेरे के कारण वह आरोपी का चेहरा नहीं देख सका। आरोपी हमारी आवाज सुनकर बेटे को छोड़ मौके से फरार हो गया। वह बेहोश बेटे को उठाकर डेराबस्सी सिविल हॉस्पिटल पहुंचे, जहां से उसे सेक्टर-32 के जीएमसीएच रेफर किया गया। पीजीआई जाते समय बेटा ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

 
पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट
दो वर्षीय मोहम्मद फरहान के शव का मंगलवार को डॉ. प्रभा गुप्ता, डॉ. जगजीत सिंह व डॉ. एचएस चीमा पर आधारित बोर्ड ने पोस्टमाWर्टम किया। इसमें कुकर्म के दौरान पेट की आतंड़ियां फटने से हुआ अत्यधिक रक्तस्राव मौत का कारण निकला। स्वैब के नमूने अलग से एकत्र किए गए। गले पर नाखूनों के निशान दर्द से कराह रहे मासूम का गला दबाने का संकेत दे रहे थे।
 
ऐसे कबूला गुनाह
एसएचओ गुरप्रीत सिंह के अनुसार बोर्ड से डॉक्टर्स की सांकेतिक रिपोर्ट व दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस का सीधा शक सलीम पर गया, क्योंकि बेटा उसी के साथ सो रहा था। सख्ती करने पर सलीम ने स्वीकार किया कि शराब के नशे में उसी ने बच्चे के साथ पहले कुकर्म किया और फिर मार डाला। फिर खुद ही शोर मचाकर कहानी बना डाली।
Back to top button