पिता की दरिंदगी से दहल गयी UP, दो बेटियों को चलती ट्रेन में उतारा मौत के घाट

उत्तर प्रदेश के सीतापुर में बिहार के रहने वाले एक शख्स ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ दरिंदगी दिखाते हुए उन्हें चलती ट्रेन से फेंक दिया. ट्रैक के किनारे पड़ी दोनों बच्चियों को पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया. पुलिस बच्चियों से जानकारी लेकर बिहार पुलिस से संपर्क कर रही है. रामकोट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 8:30 भवानीपुर स्थित रेलवे ट्रैक से अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस ट्रेन गुजरी. उसके काफी देर बाद वहां से गुजरे ग्रामीणों ने ट्रैक के किनारे दो मासूम बच्चियों को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा, जिसके बाद वहां भीड़ लग गई और पुलिस को सूचना दी गई.
मौके पर पुलिस और एंबुलेंस पहुंची और घायल बच्चियों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान बड़ी बच्ची अलबुन खातून (8) को होश आया. वहीं दूसरी बच्ची सलीना खातून (5) को खबर लिखे जाने तक होश नहीं आया था.
ये भी पढ़े: सरकार द्वारा तैयार किये गए इकोनॉमी के नए रोडमैप से उछला सेंसेक्स, पहली बार 33000 के पार
बच्ची अलबुन ने पुलिस को बताया कि वह बिहार के मोतिहारी जिले निवासी अपने पिता इड्डू और मां अबलीना खातून के साथ ट्रेन से जा रही थी. सुबह के समय उसकी मां गहरी नींद में सो गई और इसी दौरान उसके पिता उसे और उसकी बहन सलीना खातून को गेट पर ले आए और दोनों को धक्का देकर नीचे फेंक दिया.





