एक ग्लास पानी के लिए पिता अपनी बेटी के साथ की ऐसी हैवानियत की सुनकर रूह कांप जाएगी

लखनऊ। यूपी के शाहजहांपुर में एक बाप ने ही अपनी बेटी की एक छोटी सी गलती पर मौत की सजा देदी। जी हां, सात साल की मासूम की इतनी सी गलती थी कि वो अपने पिता के लिए देर से पानी ले कर आई। इस बात से नाराज कलियुगी पिता ने पहले अपनी बेटी की नाक काटी फिर उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
कलियुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ की ऐसी हैवानियत की रूह काँप जाए
थाना बंडा के गांव भगवंतापुर में एक शराबी बाप नशे में इतन अंधा हो गया कि उसे अपनी मासूम बेटी नजर नहीं आई और उसने इतनी हैवानियत दिखाई जो कोई अपने दुश्मनों के साथ भी नहीं करता। कलियुगी पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी से पानी मांगा था।
यह भी पढ़े: अब दो हज़ार के नोट पर आया एक और सबसे बड़ा खुलासा
बेटी थोड़ी देर से पानी लेकर आई। इस बात से नाराज हैवान ने जमकर मारा-पीटा, फिर उसकी नाक काटकर उसका गला दबा दिया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने डायल 100 पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस मासूम को गंभीर हालत में पीएचसी ले गई जहां हालत गंभीर होने की वजह से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन मासूम ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
इस दर्दनाक घटना के वक़्त उसकी मां अपने पिता की मृत्यु पर आजमगढ़ गई हुई है। पड़ोसियों के मुताबिक, आरोपी पिता पहले अपनी बहन के साथ रेप कर चुका है। जिसके बाद उसके मां-बाप उसे छोड़कर पीलीभीत के बिलसंडा मे रहने लगे हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।





