पालिका ने आम लोगों की समस्याओं पर फोकस करते हुए पांच करोड़ की कार्ययोजना तैयार की…..

शहर के पंतनगर मुहल्ले में सड़क व नाली निर्माण न होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही थी। महारानीगंज में भी सड़क की समस्या थी। यही हाल सिविल लाइंस तृतीय व पटेलनगर पश्चिमी में भी था। पालिका ने आम लोगों की समस्याओं पर फोकस करते हुए पांच करोड़ की कार्ययोजना तैयार की है। इससे शहर की गलियों से लेकर अन्य मार्गों का विकास किया जाएगा। निर्माण पर जोर दिया जाएगा।

शहर के हरेक वार्ड में छह से सात लाख रुपये तक का प्रस्ताव सड़क व नाली निर्माण के लिए किया गया है। राजेंद्र नगर में अब्दुल हमीद चौक से चुंगी नाका रोड तक का निर्माण कराया जाना है। राधाकुंड में भी 20 लाख रुपये से सड़क बनाई जानी है। सिविल लाइंस में डाकखाना चौराहे से सदर तहसील के रास्ते से होते हुए एडीएम आवास को जाने वाली सड़क बनाई जाएगी। प्रेम पकड़िया मैदान का विकास दस लाख रुपये से कराया जाएगा। राजा देवी बक्श सिंह पुस्तकालय में कमरे व बरामदे में टाइल्स लगाया जाएगा। इसके अतिरिक्त 27 वार्डों में कूड़ा निस्तारण के लिए वाहन भी खरीदा जाएगा। गांधी पार्क में ओवरहेड टैंक का सुंदरीकरण किया जाएगा। अमृत योजना के तहत मानचित्र में बदलाव किया जाएगा। इनसेट

टिकी नजर

– पालिका बोर्ड की बैठक पर सभी की नजरें हैं। माना जा रहा है कि बोर्ड की बैठक में कई अन्य विकास के मुद्दों पर भी चर्चा हो सकती है। पालिका प्रशासन इसको लेकर तैयारी कर रहा है। इनसेट

जिम्मेदार के बोल

– पालिका बोर्ड की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है। यह बैठक दोपहर तीन बजे से होगी। इसमें विकास को लेकर योजनाएं तैयार की गई हैं, जिसे स्वीकृति प्रदान की जाएगी।

– उजमा राशिद, पालिकाध्यक्ष नगर पालिका परिषद गोंडा

Back to top button