पालतू कुत्ते की मौत का कारण बनी महिला की आखिरी इच्छा

आपने अक्सर फिल्मों में देखा ही होगा कि जब भी किसी को फांसी दी जा रही होती हैं तो उनसे उनकी आखरी इच्छा जरूर पूंछी जाती हैं ताकि उनकी आत्मा को शान्ति मिल सकें। इन अंतिम इच्छाओं में कई तो बेहद अजीब होती हैं। आज हम आपके लिए वर्जिनिया की एक ऐसी ही घटना की जानकारी लेकर आए हैं जिसमें एक लड़की की आखरी खवाहिश उसके पालतू कुत्ते की मौत का कारण बनी हैं। इससे जुड़ी पूरी जानकारी आपको दुख के साथ हैरानी में दाल देगी। तो आइये जानते हैं इसके बारे में।

वर्जिनिया में एक महिला के पास एमा नाम का कुत्ता था। और दोनों अच्छे से गुजर-बसर कर रहे थे। पर जब महिला की मौत हुई तो उसने अपनी आखिरी इच्छा जताई थी कि उसके साथ उसके कुत्ते को भी दफना दिया जाए। हालांकि कुत्ता एकदम स्वस्थ जी रहा था।

virginia,last wish of girl,death of pet dog,weird last wish ,वर्जिनिया, लड़की की आखरी इच्छा, पालतू कुत्ते की मौत का कारण, अनोखी आखरी इच्छा

इसके बाद पशु प्रेमी संस्थाओं ने कुत्ते के अधिकार की लड़ाई लड़नी शुरू की। उनका कहना था कि जब कुत्ता स्वस्थ जी रहा है तो इसे महिला के साथ दफनाने के लिए क्यों मारना चाहिए। पर वर्जिनिया का कानून बिल्कुल अलग है। यूरोप के कई देशों में कुत्ते को निजी संपत्ति माना जाता है। इस वजह से मालिक जो चाहे वो कुत्ते के साथ कर सकता है। और इसी कारण कानून के मुताबिक मालिक को ये अधिकार है कि उसके मरने के बाद कुत्ते को भी दफनाया जा सकता है।

ऐसा भी नहीं है कि मालिक जब चाहे कुत्ते को मार सकता है। इसके लिए पूरी प्रक्रिया है। कुत्ते का मालिक किसी जानवर वाले डॉक्टर से सर्टिफिकेट लेगा। जिसमें कुत्ते को मारे जाने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे की उस कुत्ते का क्या हुआ। दरअसल उस कुत्ते को पहले मार दिया गया फिर उसे उसकी मालकिन के साथ दफना दिया गया।

Back to top button