पालक और पनीर की शानदार डिश ‘पनीर पालक भुर्जी’

पालक और पनीर के कॉम्बिनेशन से आज बनाएंगे भुर्जी, जो बहुत ही टेस्टी होती है। इसे आप लंच या डिनर किसी के भी साथ कर सकते हैं एन्जॉय।

कितने लोगों के लिए : 3
सामग्री :
पालक- 1 किलो, पनीर- 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ), टमाटर- 4, हरी मिर्च- 1, अदरक- 1/2 इंच टुकड़ा, काजू- 10-12 (कटे हुए), जीरा- 1/4 छोटी चम्मच, हींग- चुटकीभर, हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच, नमक – स्वादानुसार, हरा धनिया- 1 टेबल स्पून, तेल आवश्यकतानुसार, गरम मसाला- 1/4 छोटी चम्मच
विधि :
पालक के पत्तों को धोकर बारीक काट लेंगे। टमाटर, अदरक, हरी मिर्च के साथ मिक्सचर में पीस लें।
कढ़ाही में तेल डालकर गर्म करें। अब इसमें हींग, जीरा डालकर तड़का लगाएं। इसमें बाद हल्दी पाउडर, टमाटर-अदरक-हरी मिर्च वाला पेस्ट डालकर अच्छे से भूने लें।
अब मसाले में कटा हुआ पालक, नमक डालकर अच्छी तरह 2-3 मिनट तक भुनें। पूरा पानी सूख लें। पके हुए पालक में काजू के टुकड़े, गरम मसाला और पनीर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। बाद में हरी धनिया डालकर डालें।
तैयार है स्वादिष्ट पालक भुर्जी। जिसे रोटी या चावल किसी के भी साथ सर्व कर सकते हैं।





