पारा 45.5 : ऐसा सन-डे 10 साल में पहली बार, दो दिन बाद बरसात होने के आसार

लुधियाना. इस बार मौसम में लगातार रहे बदलाव के चलते गर्मी भी रिकार्ड तोड़ पड़नी शुरू हो गई है। पिछले 10 सालों के मुकाबले में इस बार संडे असली में सन-डे बना। गत 10 सालों की बात करें तो पहली बार जून के शुरूआती सप्ताह में ही अधिकतम पारा 45.5 डिग्री जा पहुंचा। इससे छुट्टी का दिन होने के कारण शहर की सड़कों तो खाली दिखी हीं।

साथ में बच्चों के लिए बने मनोरंजन पार्क रोज गार्डन, रख बाग, मिनी रोजगार्डन, लेयर वैली समेत शहर के कई पार्क भी भीषण गर्मी की वजह से खाली नजर आए। मौसम विज्ञान महकमे के मुताबिक गर्मी से दो दिन बाद राहत मिलने की संभावनाएं बताई जा रही हैं। मंगलवार के बाद पंजाब के कई इलाकों में बरसात होने की संभावनाएं बताई गई है। अगर दो दिन के बाद बरसात होती है तो भीषण गर्मी से लोगों कुछ समय के राहत तो महसूस होगी। लेकिन उसके बाद आने वाले दिन इसी तरह गर्म और खुश्क रहेंगे। पीएयू मौसम महकमे के साइंटिस्ट डॉ केके गिल के अनुसार जून में अक्सर तापमान में बढ़ौतरी होती है और इससे बरसात की संभावनाएं भी ज्यादा होती हैं। इसलिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा इस मौसम में पानी पीना चाहिए और दिन में धूप से बचना चाहिए, क्योंकि इन दिनों पड़ने वाली धूप का बुरा असर लोगों की हेल्थ पर पड़ता है। अगर दो दिन बाद बरसात हो जाती है तो लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस होगी।
ये भी पढ़े: जम्मू-कश्मीर और पंजाब के ऊपर खतरा, लश्कर-ए-तोयबा रच रहा बड़े आतंकी हमले की साजिश!
संडे को 45.5 पारा होने के कारण जहां गर्मी से लोगों का बुरा हाल था। वहीं, पंजाब एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी में मोहिंदर सिंह रंधावा लाइब्रेरी के पास फव्वारों की बौछार में स्टूडेंट्स ने गर्मी से थोड़ी राहत पाई।
10 सालों में जून…
2008 40.5 21.3
2009 44.0 20.1
2010 45.0 20.6
2011 41.5 18.8
2012 44.3 23.1
2013 44.8 20.2
2014 44.4 22.3
2015 43.0 21.9
2016 44.6 23.7
2017 45.5 28.0
2009 44.0 20.1
2010 45.0 20.6
2011 41.5 18.8
2012 44.3 23.1
2013 44.8 20.2
2014 44.4 22.3
2015 43.0 21.9
2016 44.6 23.7
2017 45.5 28.0





