पापड़ खाने के साथ आप बुला रहे हैं कई बिमारियों को, जानिए वो बीमारी

पापड़ खाना आपको भी पसंद होगा. खाने के पहले या फिर खाने के बाद पापड़ खाने का जैसे रिवाज ही है. पर क्या आपको पता है की खाने में इतना स्वादिष्ट लगने वाला पापड आपकी सेहत को किस हद तक नुकसान पहुंचा सकता है. पापड़ के सेवन से हमारे शरीर को बहुत सारी बीमारयों के होने का खतरा होता है. जी हाँ, कुछ बीमारियां ऐसी होती हैं जो पापड़ के खाने से ही होती है. आइये जानते हैं पापड़ खाने से कितनी बीमारियां हो सकती है. 
* पापड को बनाने के लिए हाथो का इस्तेमाल किया जाता है और इनको सुखाने के लिए दिन भर धुप में रखा जाता है जिसके कारण इनमे बहुत सारी धूल मिट्टी आ जाती है.
* तले और आग पर भुने हुए पापड़ में भरपूर मात्रा में एक्रिलामाइड नाम का टॉक्सिन मौजूद होता है जिसके कारण इसके सेवन से बेचैनी, घबराहट और मूड स्विंग जैसी समस्याएं हो सकती हैं.
* मार्केट में मिलने वाले पापड़ों में आर्टिफिशल फ्लेवर और मसालों का इस्तेमाल किया जाता है. जो हमारे पेट के लिए काफी नुकसानदेह होते है. इसके सेवन से अपच की समस्या भी हो सकती है.
* पापड़ खाने से मोटापे की भी समस्या हो सकती है. इसमें भरपूर मात्रा में कैलोरी मौजूद होती है, एक पापड़ में लगभग दो रोटी के बराबर कैलोरी पायी जाती है.
* कई दिनों तक फ्रेश बनाकर रखने के लिए इसमें प्रिज़रवेटिव नाम के केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. इसके अलावा इसमें नमक के साथ सोडियम सॉल्ट का भी इस्तेमाल किया जाता है जो स्वाद को बढ़ाता है पर इसके सेवन से हार्ट और किडनी की समस्या हो सकती है.

Back to top button