पाकिस्‍तान को बड़ा झटका, अमेरिका बोला- कश्‍मीर पर हमारी नीति में बदलाव नहीं

जम्‍मू और कश्‍मीर से भारत सरकार द्वारा अनुच्‍छेद 370 हटाने के बाद पाकिस्‍तान बौखलाया हुआ है. पाकिस्‍तान ने इस मसले पर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) को एक पत्र लिखा है. लेकिन पाकिस्‍तान को इस मामले में यूएनएससी से झटका मिला है. यूएनएससी ने पाकिस्‍तान के इस पत्र पर अब तक कोई कमेंट नहीं किया है. संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद की अध्‍यक्ष जोआना रोनेका ने भारत के इस ऐतिहासिक फैसले को यूएनएससी के प्रस्ताव का उल्लंघन बताने संबंधी पाकिस्‍तान के दावे पर कमेंट करने से इनकार किया है.

पाकिस्‍तान भारत के साथ तनाव बढ़ाने से बचें, संबंध खराब न करें: चीन

इसके साथ ही अमेरिका से भी पाकिस्‍तान को झटका लगा है. अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने साफतौर पर कहा है कि कश्‍मीर पर अमेरिका की नीति में कोई बदलाव नहीं होगा. अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्‍ता मॉर्गन ओर्टागस ने मीडिया के सवालों को जवाब देते हुए साफ किया कि कश्‍मीर में अमेरिकी नीति में कोई बदलाव नहीं होगा.

Back to top button