पाकिस्तान: पनामा घोटाले में JIT के सामने सफाई देने पहुंचे नवाज शरीफ

पनामा घोटाले के आरोपों में घिरे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ गुरुवार को पाक सुप्रीम कोर्ट की ओर से बनाई गई संयुक्त जांच समिति के सामने पेश होना हैं। इसके लिए नवाज शरीफ राजधानी इस्लाबाद की ज्यूडिशियल अकादमी पहुंचे हैं। बता दें कि जेआईटी पनामा मामले में नवाज के खिलाफ कई महीनों से जांच कर रही है।
पाकिस्तान: पनामा घोटाले में JIT के सामने सफाई देने पहुंचे नवाज शरीफ
पाकिस्तानी वेबसाइट डॉन के मुताबिक ये स्पेशल बेंच धारा 184/3 के तहत मामले की जांच कर रही है। जांच में ये पता लगाया जा रहा है कि आखिर पैसा कैसे कतर पहुंच पाया। दरअसल, इस बड़े मामले की सुनवाई पांच जजों की पीठ कर रही है। मामले में नवाज के तीनों बच्चे मरियम, हसन और हुसैन नवाज का नाम भी उठा है, जिनकों लेकर जजों का मत 3-2 में रहा था। आरोपों में घिरने के बाद नवाज के परिजनों ने कथित तौर पर इसे एक राजनीतिक घेराव का नाम दिया था।

ये भी पढ़े: चीन और पाकिस्तान मिलकर अरब सागर में करेंगे वॉर प्रैक्टिस, भारत की मुश्किलें बढ़ीं

इससे पहले पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि पानामागेट स्कैंडल पर चुप रहने के लिए शरीफ ने उन्हें 10 अरब रुपये का ऑफर दिया था। हालांकि, सरकार ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है। हालांकि इमरान ने यह भी साफ किया कि शारीफ ने यह प्रस्ताव सीधे तौर पर नहीं दिया था बल्कि यह ऑफर उनके तरफ से आया था।

 
 
Back to top button