ऐलाने जंग: पाकिस्तानी सेना की ताबड़तोड़ फायरिंग का भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब

#UriAttack के बाद भी पड़ोसी देश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। एक बार फिर पाकिस्तान ने अपनी नापाक हरकत दिखाई है। पाकिस्तान की तरफ से सीजफायर का उल्लेघन किया गया है। पाक आर्मी आज सुबह से ही फायरिंग कर रही है। पाकिस्‍तानी सेना ने एलओसी पर गोलीबारी की और मोर्टार भी दागे। भारतीय सेना भी चुप नहीं बैठी और पाकिस्तान सेना को भारतीय जवान मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं। एलओसी पर दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

ऐलाने जंग: पाकिस्तानी सेना की ताबड़तोड़ फायरिंग का भारत ने दिया मुहतोड़ जवाब

#UriAttack के बाद से ही भारत का गुस्सा बाहर आ रहा है

उरी हमले के बाद से भारत का गुस्सा बाहर आ रहा है। जिससे पाक की बौखलाहट साफ नजर आई। पाकिस्‍तान के गृहमंत्री चौधरी निसार अहमद खान ने तो यह तक कहा था कि भारत हमें पाठ न पढ़ाए। दूसरी ओर हाफिज सईद ने कहा है वो कब से युद्ध की ताक में बैठा है। हाफिज सईद ने कहा था कि वह प्रधानमंत्री मोदी के बयान से हैरान है, परेशान है। हाफिज सईद ने भारत से युद्ध के ऐलान तक की बात भी कही है।

#UriAttack में 18 जवान हुए थे शहीद

गौरतलब है कि रविवार को सीमा पार से आए चार पाकिस्तानी आतंकियों ने आर्मी बेस पर हमला कर दिया था। उन्होंने जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग की और ग्रेनेड फेंके। इन चारों आतंकवादियों को तीन घंटे की भीषण मुठभेड़ के बाद मार गिराया गया था। इस हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे। भारत ने उरी हमले के लिए सीधे तौर पर पाकिस्तान को जिम्मेदार ठहराया है और सोमवार को सरकार ने पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग करने की कोशिश करने का फैसला किया है।

Back to top button