पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ अहमद शहजाद पर चार महीने का प्रतिबंध

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने ओपेनिंग बल्लेबाज़ अहमद शहजाद पर चार महीने का प्रतिबंध लगाया है। यह प्रतिबंध 10 जुलाई से लागू हुआ है। बोर्ड की ओर से जारी बयान में बताया है कि शहजाद को प्रतिबंधित दवा लेने का दोषी पाया गया था। इसके चलते उन्हे चार महीने तक किसी भी तरह का क्रिकेट खेलने की इजाज़त नहीं है। बता दें की उनका प्रतिबंध 11 नवंबर 2018 को समाप्त हो जाएगा।
ये भी पढे : इस भारतीय खिलाड़ी ने अंपायर से किया बुरा बर्ताव, 20 मिनट तक रुका रहा मैच
प्रतिबंध के दिनों में शहजाद को डोपिंग निरोधी कार्यक्रमों में शामिल होना होगा और लोगों से इससे दूर रहने की अपील भी करनी होगी। अहमद शहजाद ने अपनी गलती मान ली है। उन्होंने बताया कि यह सब उनसे अनजाने में हुआ। पाकिस्तान बोर्ड ने बताया कि मई के महीने में पांच टीमों के वनडे टूर्नामेंट के दौरान शहजाद का यूरिन सैंपल लिया था। जांच में वह प्रतिबंधित दवा लेने के दोषी पाए गए।
पाकिस्तान बोर्ड को उनकी रिपोर्ट 11 जून को मिली थी लेकिन इसके बाद भी शहजाद ने स्कॉटलैंड के खिलाफ दो टी20 मैच खेले। हालांकि बाद में ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से उन्हें बाहर कर दिया गया था। यह फैसला उनकी डोप टेस्ट के मीडिया में लीक होने के बाद हुआ।
ये भी पढे : Ind vs WI : डेब्यू मैच में पृथ्वी शॉ का दिखा Big Show, लगायी रिकार्ड्स की झड़ी
बता दें कि अहमद शहजाद को पाकिस्तान के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक गिना जाता है। लेकिन प्रदर्शन में निरंतरता की कमी की वजह से वे टीम में जगह पक्की कर पाने में नाकाम रहे हैं। अपने शुरुआती सालों में शहजाद ने बल्लेबाजी से काफी जौहर दिखाए थे। बाद में फिटनेस, खराब बर्ताव और बुरी फॉर्म के चलते वे ज्यादा सुर्खियों में रहे है।
आपको बता दें की एक समय था जब उनकी तुलना विराट कोहली से की जाती थी। साल 2009 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में उन्होने डेब्यू किया था। वे अभी तक 81 वनडे, 57 टी20 और 13 टेस्ट मैच खेल चुके हैं।
The post पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज़ अहमद शहजाद पर चार महीने का प्रतिबंध appeared first on .





