पाकिस्तान के फाइव स्टार होटल में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने किया हमला, 8 की मौत

पाकिस्तान के एक पांच सितारा होटल में अझात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इस हमले में सुरक्षाकर्मी समेत 8 लोग मारे गए। इनमें से तीन हमलावरों और एक होटल सुरक्षाकर्मी के मारे जाने की पुष्टि शनिवार को ही हो गई थी लेकिन होटल की तलाशी में तीन अन्य लोगों के शव भी बरामद हुए। मुठभेड़ में शामिल एक नौसैनिक की भी मौत हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान के ग्वादर शहर में शनिवार शाम को कुछ हमलावर हथियार लेकर फाइव स्टार होटल पर्ल कॉन्टिनेंटल पहुंचे। इन लोगों ने वहां पहुंचकर अंधाधुंध फायरिंग कर दी। फायरिंग के कारण वहां मौजूद लोग यहां – वहां भागने लगे। इसी दौरान लोगों ने सुरक्षा दस्ते को जानकारी दी।

कुछ ही देर में सुरक्षा दस्ता वहां पहुंचा। दोनों ओर काफी देर तक मुठभेड़ होती रही। कुछ देर बाद फायरिंग थमी, जिसके बाद सुरक्षा बलों ने होटल खाली करवाया। इसी बीच होटल में तलाशी अभियान चलाया गया। जिसमें तीन अन्य लोगों के शव भी बरामद हुए। ये शव आतंकियों के थे।

वीडियो: अचानक प्लेन का अगला पहिया हुआ जाम, फिर पायलट ने उठाया ये बड़ा कदम और…

फायरिंग में छह लोग घायल हुए हैं जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। इनमें दो पाकिस्तानी सेना, दो नौसेना के जवान और दो होटलकर्मी हैं। सुरक्षा बलों को तलाशी में विस्फोटक मिला, जिसे बाद में निष्क्रिय किया गया। हमलावर बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के बताए जा रहे हैं। हांलाकि किसी संगठन ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

Back to top button