पाकिस्तान : अधिकारी ने सिख बाइक चालक का हेलमेट न पहनने पर काटा चालान, फिर मांगी माफी

पेशावर में मोटरसाइकिल सवार एक सिख व्यक्ति के हेलमेट नहीं पहनने के कारण चालान किए जाने पर यातायात पुलिस प्राधिकरण ने सिख समुदाय से माफी मांगी. दरअसल, यातायात वार्डन ने हेलमेट नहीं पहनने पर मोटरसाइकिल चला रहे एक सिख युवक का मंगलवार को चालान काट दिया था.
वार्डन ने गलती से काटा चालान
यातायात पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि वार्डन ने ‘‘गलती से’’ चालान काट दिया था. उन्होंने बताया कि सिख समुदाय के एक प्रतिनिधिमंडल ने इस मामले से अधिकारियों को अवगत कराया था. इसके बाद उन्होंने प्रतिनिधिमंडल से माफी मांगी.
हालांकि पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में प्रांतीय विधानपालिका में एक सिख चालक के चालान काटने पर बहस होने की संभावना जताई जा रही है. माना जा रहा है कि विधानपालिका में बहस के दौरान वार्डन पर एक्शन लेने की बात भी कही जा सकती है.
सिख चालकों को हेलमेट पहनने की छूट
यातायात पुलिस के प्रवक्ता ने स्थानीय मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि पाकिस्तान में सिख समुदाय के लोगों दोपहिया वाहन चलाते वक्त हेलमेट पहनने की छूट दी गई गई है. उन्होंने कहा कि एक मोटरसाइकिल सिख चालक के साथ जो कुछ भी हुआ है वह एक गलती है.

Back to top button