सुषमा की दरियादली से पाकिस्तानी दुल्हन की जोधपुर में शादी

विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की पहल ने जोधपुर के नरेश तेवानी और कराची की प्रिया के चेहरे पर खुशी ला दी है। सोमवार को दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। पाकिस्तान के कराची से अपनी बारात लेकर भारत पहुंची प्रिया का सोमवार को जोधपुर में विवाह होगा। रविवार रात प्रिया और नरेश की यहां सगाई हुई थी।
नरेश ने कहा कि हम मंत्रियों के त्वरित प्रतिक्रिया के शुक्रगुजार हैं। परिवार के सभी 35 सदस्यों को वीजा मिल गया और वह जोधपुर आ गए हैं। इस मौके पर आयोजित समारोह में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। प्रिया अपने तीस रिश्तेदारों के साथ में रविवार दोपहर जोधपुर पहुंची थी।

दरअसल नरेश की प्रिया से 7 नवंबर को शादी तय थी लेकिन दोनों देशों के संबंधों की कड़वाहट ने इसे लेकर अनिश्चितता का माहौल बना दिया था। लेकिन विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की कोशिशों से संभव हो सका जिन्होंने सुनिश्चित किया था कि पाकिस्तान में भारतीय दूतावास प्रिया और उनके परिवार को वीजा देगा।
नरेश ने कहा कि हम मंत्रियों के त्वरित प्रतिक्रिया के शुक्रगुजार हैं। परिवार के सभी 35 सदस्यों को वीजा मिल गया और वह जोधपुर आ गए हैं। इस मौके पर आयोजित समारोह में दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई। प्रिया अपने तीस रिश्तेदारों के साथ में रविवार दोपहर जोधपुर पहुंची थी।
प्रिया ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि वीजा मिलने में आई अड़चन से घर के सभी लोग काफी निराश हो चुके थे, लेकिन मैं बहुत आशावादी हूं। मुझे शुरू से ही विश्वास था कि कोई न कोई राह निकल ही आएगी।
प्रिया के कुछ रिश्तेदार शनिवार शाम भारत-पाक के बीच चलने वाली ट्रेन थार एक्सप्रेस से जोधपुर पहुंच चुके थे। जबकि अपने ग्यारह परिजनों के साथ वह मंदसौर में रहने वाली अपनी बहन के साथ रविवार को जोधपुर पहुंचीं।