तो इसलिए पांच लाख लोगों ने Hong Kong में सड़क पर उतर कर किया विरोध, जानें क्यों…

रविवार को लाखों लोग हांगकांग में सड़कों पर उतर आए। यहां प्रस्तावित नए प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ इस नए कानून में संदिग्धों को मुकदमा चलाने के लिए चीन में प्रत्यर्पित करने का प्रावधान है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस कानून से हांगकांग के नागरिकों के मानवाधिकार खतरे में आ जाएंगे।

शुरुआत से ही इस कानून का विरोध हो रहा है। विक्टोरिया पार्क से लेजिस्लेटिव काउंसिल के बीच रविवार को यहां हुई रैली में पांच लाख से ज्यादा लोगों के शामिल होने का अनुमान है।

इससे हांगकांग की नेता कैरी लैम के प्रशासन पर दबाव बनेगा। रैली को लेकर उन्होंने कोई बयान नहीं दिया है। लेकिन वह बिल रद नहीं करने की बात कर चुकी हैं। प्रत्यर्पण कानून पर बुधवार से बहस शुरू होगी।

अब ऐसे बढ़ेगी भारत की ताकत, आसमानी दायरे में घुसते ही दुश्मन का हो जाएगा ये हाल…

इससे पहले 2003 में भी इसी तरह करीब पांच लाख लोग राष्ट्रीय सुरक्षा कानूनों को सख्त करने के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतर आए थे। बाद में उस कानून को हटाना पड़ा था।

युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी हिस्सा लिया। कोई लोग अपने बच्चों के साथ रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान कैरी के विरोध में भी नारे लगे। ‘लेट्स मेक हांगकांग ग्रेट अगेन’ लिखे पोस्टर भी लहराए गए।

यूरोपीय संघ समेत कई देश जता चुके हैं चिंता यूरोपीय संघ और अमेरिका समेत कई देश इस कानून पर चिंता जता चुके हैं।

 

Back to top button