बेहद अजीब: पहली ही डेट पर गर्लफ्रेंड को ले गया कब्रिस्तान, और फिर थोड़ी देर बाद…

पार्क या फिर होटल में ले जाना तो आम बात है लेकिन गर्लफ्रेंड को अंतिम संस्कार में ले जाना सुनने में थोड़ा अजीब लगता है। ये घटना सच में घटित हुई है। लीड्स निवासी रचेल ने ट्विटर पर खुलासा किया कि टिंडर पर एक लड़का-लड़की एक-दूसरे के संपर्क में आए। इसके बाद लड़के ने लड़की को बुलाया। लड़के ने लड़की को कहा कि वह ब्लैक ड्रैस पहनकर आए। रचेल के मुताबिक लड़की काफी उत्साहित हो गई और उसे लगा कि उसकी फस्र्ट डेट रोमांचकारी साबित होगी। 
तो इसलिए इस करोड़पति बिजनेसमैन के किडनी की डिश बनाकर खाना चाहती है ये महिला, वजह बेहद अजीब…
लड़की जब तय स्थान पर पहुंची तो लड़का उसे अपनी दादी के अंतिम संस्कार में ले गया। लड़की ने बताया कि पहले उसे लगा कि उसके ब्वॉयफ्रेंड ने कार इसलिए रोकी है ताकि यहां स्थित पेट्रोल पंप से पेट्रोल भरवा ले लेकिन जब उसने देखा तो वह हैरान हो गई क्योंकि वहां पास ही कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार हो रहा था। कुछ हफ्ते पहले लड़के का गर्लफ्रेंड से ब्रेकअप हो गया था, इसके बाद उसे इस मौके के लिए किसी साथी की जरूरत थी। लड़के ने यह भी स्वीकार किया कि अगर उसने पहले बता दिया होता तो लड़की मिलने नहीं आती।





