आज सीएम बनने के बाद पहली बार मेरठ जाएंगे सीएम योगी

मेरठ। यूपी में भाजपा की सरकार बनने के बाद सीएम योगी एक्शन में हैं। तमाम बड़े फैसलों के साथ ही वो प्रदेश के जिलों का दौरा भी कर रहें हैं। इसी कड़ी में वो आज मेरठ भी जाएंगे। सीएम योगी क्रांति दिवस की पूर्व संध्या पर योगी गांव-देहात से लेकर शहर में भी कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।
सीएम योगी शहीद स्मारक पहुंचकर प्रथम स्वाधीनता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे
सीएम योगी सबसे पहले हेलीकॉप्टर से खरखौदा के गेंहू क्रय केंद्र पहुंचेगें। इसके बाद वो यहां से मलिन बस्ती के निरीक्षण के साथ ही मेडिकल कालेज के दौरे का कार्यक्रम तय है। वो औघड़नाथ मंदिर जाएंगे फिर शहीद स्मारक पहुंचकर प्रथम स्वाधीनता संग्राम के शहीदों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद भैंसाली ग्राउंड में जनसभा संबोधित करेंगे। इन कार्यक्रमों के बाद सीएम मंडलीय समीक्षा बैठक करेंगे।
बड़ी खबर: आतंकियों की समर्थक आप नेता ने दी कपिल मिश्रा को धमकी और कहा….
इसके अलावा सीएम तमाम योजनाओं की समीक्षा भी करेंगे और पुलिस लाइन से हेलीकॉप्टर से परतापुर हवाई पट्टी जाएंगे और लगभग पौने तीन बजे राजकीय विमान से लखनऊ रवाना हो जाएंगे। रविवार को योगी आगरा पहुंचकर ताज का निरीक्षण किया था। वहां के हालत पर अधिकारियों से बात की।





