पहना ही नहीं खाया भी जा सकता है कॉटन, पढ़े पूरी खबर…

अक्सर गर्मी के मौसम में लोग कॉटन के कपड़े पहनते हैं ताकि हमे ज्यादा गर्मी का एहसास ना हो। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आप कॉटन को पहनने के साथ कॉटन को खा भी सकते हैं। हाल ही में अमेरिका ने एक ऐसा कॉटन ईजाद किया है जिसे आप पहनने के साथ इसे खा भी सकते हैं।
रिसर्च में हुआ खुलासा:
यूएस डिपार्टमेंट ऑफ एग्रिकल्चर ने कॉटन प्लांट के बायोटेक वर्जन को कमर्शलाइज करने के लिए ग्रीन सिग्नल दे दिया है। टेक्सस यूनिवर्सिटी के मुताबिक इस प्लांट की खासियत ये है कि इसके बीजों का खाया जा सकता है। खाने वाले कॉटन को करीब दो दशक पहले ही ईजाद कर लिया गया था लेकिन यूएस की फूड और ड्रग आर्गनाईजेशन ने इसको मार्केट में आने की इजाजत नहीं मिली थी।
खाया भी जा सकता है कॉटन:
टेक्सस यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर कीर्ति राठौर ने 23 साल पहले ही पता लगा लिया था कि इस प्लांट में टॉक्सिस पैदा करने वाले जीन को कैसा रोका जाए। ये जीन पौधों को कीड़ों से बचाता है। ये कॉटन खाने में किसी स्प्रैड या डिप की तरह लगेगा और ये काफी स्वादिष्ट भी लगेगा। इतना ही नहीं ये कॉटन के बीज काफी मात्रा में प्रोटीन ने भरपूर होते हैं।
Back to top button