पशु वध मामले में लापरवाही पर दारोगा समेत पांच पुलिसकर्मी लाइन हाजिर

प्रतिबंधित पशु वध मामले में हीलाहवाली पर हुई कार्यवाई
बहराइच। मटेरा क्षेत्र में प्रतिबंधित पशु वध मामले में हीलाहवाली बरतने पर एसपी ने जिम्मेदार हल्का दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों को लाइन हाजिर करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है।
मटेरा थाना अन्तर्गत ग्राम शंकरपुर लक्ष्मण पुमटेरा थाना अंतर्गत लक्ष्मणपुर शंकरपुर गांव में 2 दिन पूर्व कुछ अराजक तत्वों ने प्रतिबंधित प्रजाति के पशु का वध कर दिया था इस मामले में दरोगा राम केश यादव, सिपाही विजय कुमार पटेल, अमर जीत, अशोक तिवारी,जयसीश यादवने लापरवाही बरती । पुलिस कर्मियों की लापरवाही के चलते क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई। मामले की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ने जिम्मेदार दरोगा और चार हल्का सिपाहियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया । पुलिस अधीक्षक बिपिन मिश्रा ने बताया कि विशेष टीम गठित कर पंडित प्रजाति के पशु वध मामले में कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। एसपी ने बताया कि दोषी पुलिसकर्मियों से स्पष्टीकरण भी तलब किया गया है।
13 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बैरागी गांव निवासी इंद्रपाललोधी की गाय को चोरी कर कुछ लोगों ने घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में तेरह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शंकरपुर चौराहा निवासी निसार, नवाबगंज निवासी अल्ला रखा, बनरू उर्फ याकूब, युनूस, शरीफ नाई, मोहर अली, दिलदार, निवरू,शब्बीर, शब्बीर खान, अकील खान’ इफ्तिखार खान शामिल हैं। सभी आरोपियों को जेल भेजा गया है। मामले की जांच एएसपी ग्रामीण को सौंपी गयी है।





