परिवार के लिए शिवपाल की HOT विश!, जान लेंगे तो खा जाएंगे चक्कर

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व जसवंतनगर विधानसभा सीट से विधायक शिवपाल यादव के मन में परिवार के लिए एक हॉट विश आई है। यदि आप इसे जान लेंगे तो जरूर चक्कर खा जाएंगे। हॉट इसलिए क्योंकि अब इसकी ही चर्चा हर तरफ है…

अभी दो रोज पहले की ही बात होगी जब लखनऊ में लोहिया ट्रस्ट की बैठक बुलाई गई थी। इस बैठक के दौरान जहां समाजवादी पार्टी के संरक्षक और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने चार सदस्यों की ट्रस्ट से छुट्टी कर दी थी तो वहीं शिवपाल यादव बिखराव रोकने की बात कर रहे थे।
ये भी पढ़े: आज फाइनल होगा अयोध्या में राम मंदिर या मस्जिद! सुप्रीम कोर्ट करेगा ऐतिहासिक फैसला
इस बैठक के बाद शिवपाल यादव जब बाहर निकले तो मीडिया से मुखातिब हुए। शिवपाल ने बताया कि नेता जी (मुलायम सिंह) की अध्यक्षता में लोहिया ट्रस्ट की बैठक हुई। बैठक में राम मनोहर लोहिया के विचारों के प्रचार पर विस्तार से चर्चा की गई।
अखिलेश और रामगोपाल के बैठक में न आने पर कहा कि सभी को आमंत्रित किया गया था और पहले से सूचना दी गई थी। शिवपाल ने कहा कि हो सकता है व्यस्तता के चलते यह दोनों लोग नहीं आ पाए हों। शिवपाल ने उम्मीद जाहिर की कि अगली बैठक में आएंगे। शिवपाल ने कहा कि हम चाहते हैं कि पार्टी और परिवार एक रहे। शिवपाल ने कहा कि सपा में बिखराव की खबरें बेबुनियाद हैं।
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले शुरू हुए शिवपाल और अखिलेश के झगड़े ने ऐसी तूल पकड़ी थी कि यहां तक खबरें चलीं कि चाचा-भतीजे में आई हाथापाई की नौबत।
शिवपाल के ताजा बयान के बाद फिर से सुगबुगाहट शुरू हो गई है कि कहीं वे अब बैकस्टैप लेने का तो मन नहीं बना रहे।उनके परिवार और पार्टी में बिखराव रोकने वाले बयान को तो फिलहाल इसी लिहाज से लिया जा रहा हैं। इसलिए शिवपाल की इस अनोखी विश के चर्चे जोर-शोर से शुरू हो गए है।





