‘पनामा पेपर्स’ के आंकड़े लीक मामले में पनामा ने कानूनी कार्रवाई में सहयोग करने का संकल्प लिया

एजेन्सी/  mossack-fonseca-reuters_650x400_81459741007 (1)नई दिल्ली: पनामा सरकार ने ‘पनामा पेपर्स’ के आंकड़े लीक होने के मद्देनजर शुरू की जा सकने वाली हर प्रकार की कानूनी जांच में ‘पूरा सहयोग’ करने का संकल्प लिया है।

पनामा सरकार ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘पनामा सरकार कोई कानूनी कदम उठाए जाने की स्थिति में हर प्रकार की आवश्यक सहायता या हर प्रकार के अनुरोध में पूरी तरह सहयोग करेगी।’

पनामा आंकड़े लीक होने के कारण हुए इन खुलासों से जूझ रहा है कि उसकी एक हाई प्रोफाइल लेकिन गोपनीय विधि फर्म मोस्साक फोंसेका ने कर अधिकारियों से पूंजी को छुपाने में विश्व भर के कई बड़े नेताओं और चर्चित हस्तियों की कथित रूप से मदद की। इन लीक आंकड़ों को कई मीडिया संस्थानों ने दर्शाया है।

Back to top button