पत्नी ने पति को एक युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ा, फिर पति का किया वो हाल कि…

पति-पत्नी और वो के विवाद में बृहस्पतिवार को थाने में घंटों ड्रामा हुआ। महिला ने अपने पति को एक युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। महिला उसे पीटते हुए थाने लेकर पहुंची और पुलिस को सौंपकर केस दर्ज करने की मांग शुरू कर दी। थाने पहुंची युवक की मां ने बेटे की पैरवी की तो महिला ने पुलिस के सामने ही उसकी भी पिटाई कर दी। पुलिस ने किसी तरह महिला को शांत कर आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने बताया कि उसकी शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। दो बच्चे हैं। आरोप लगाया कि पति के घर के पास ही रहने वाली एक युवती से संबंध हैं। इस बात को लेकर कई बार घर में झगड़ा हुआ। उसने पति को चेतावनी भी दी। लेकिन वह नहीं माना। बृहस्पतिवार को पति उस युवती से मिलने के लिए नेशनल हाइवे स्थित एक रेस्टोरेंट में गया था।
वहीं जानकारी होने पर महिला भी मायके वालों के साथ वहां पहुंच गई और पति को युवती के साथ रंगे हाथों पकड़ लिया। युवती तो वहां से भाग निकली। लेकिन महिला पति को पीटते हुए थाने ले लाई और पुलिस को सौंप दिया। महिला ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा कर दिया। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल के अनुसार आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
यह भी पढ़े: अभी अभी: अक्षय तृतीया पर सीएम योगी का सबसे बड़ा ऐलान, सरकार देगी 2 लाख रुपए
महिला ने थाने में आरोप लगाया कि जब उसकी शादी हुई थी तो पति के हिस्से में 16 बीघा जमीन थी। लेकिन आशिकी के चक्कर में पति ने 11 बीघा जमीन 21 लाख रुपये में बेच डाली। सारे पैसे खर्च कर दिए। बच्चों के भविष्य के बारे में भी नहीं सोचा। पहले कुछ काम भी कर लेता था। लेकिन अब तो आशिकी के सिवाय और कुछ सूझता ही नहीं है।