पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो पति ने काट डाला सिर

पाकिस्तान के इस्लामाबाद से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. यहां एक शख्स ने अपनी पत्नी का सिर धड़ से अलग कर दिया. पत्नी का कसूर सिर्फ इतना था कि वह अपनी नौकरी नहीं छोड़ना चाहती थी और आरोपी पति उस पर लगातार नौकरी छोड़ने का दबाव बना रहा था.पत्नी ने नहीं छोड़ी नौकरी तो

न्यूज एजेंसी IANS की खबर के अनुसार, घटना पाकिस्तान के लाहौर की है. मृतका का नाम नासरीन (37) था. नासरीन अपने पति और तीन बच्चों के साथ यहां रहती थी. रविवार को नासरीन की लाश उसके घर में ही मिली थी.

नासरीन का सिर धड़ से अलग पड़ा हुआ था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, नासरीन की उसके पति ने नौकरी छोड़ने की बात नहीं मानने पर बेरहमी से हत्या कर दी. नासरीन पर कुल्हाड़ी से हमला किया गया.

इसे भी पढ़े: गुजरात राज्यसभा चुनाव: क्रॉस वोटिंग से हारे अहमद पटेल, बीजेपी ने जीतीं तीनों सीटें

अधिकारी ने बताया कि पति द्वारा नौकरी छोड़ने के लिए बार-बार दबाव दिए जाने पर भी नासरीन ने अपनी नौकरी नहीं छोड़ी. नतीजतन उसके पति ने उसका सिर काटकर हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Back to top button