पति के बांध दिए हाथ और फिर उसी के सामने पत्नी के साथ करने लगे…

सरायकेला-खरसावां जिले में विराजपुर रेलवे स्टेशन के नजदीक कुछ पुरुषों ने एक व्यक्ति को बंधक बनाया और कथित तौर पर उसकी पत्नी को एक वीडियो के लिए आपत्तिजनक तस्वीरें खिचवाने के लिए मजबूर किया। पुलिस ने बताया कि यह घटना 15 सितंबर को उस समय हुई जब दंपती घर लौट रहा था।

दुखी होकर इस 14 साल की लड़की ने दे दी जान, सुसाइड नोट पढकर रो देंगे आप

गम्हरिया थाना क्षेत्र अन्तर्गत एक इलाके में छह से सात लोगों के एक समूह ने उन्हें रोका और पति को बंधक बनाने के बाद महिला से बलात्कार का प्रयास किया। महिला के चिल्लाने के कारण आरोपी अपराध करने पर विफल रहे जिसके बाद वे उसे नजदीक की झाड़यिों में खीच कर ले गये और वीडियो के लिए आपत्तिजनक तस्वीरें खिचवाने के लिए उसे विवश किया। पुरुषों ने दंपती को धमकी दी कि अगर वह पुलिस में संपर्क करेंगे तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल कर दिया जाएगा। पुलिस ने बताया कि जब घटना ग्रामीणों के संज्ञान में आई तो ग्राम प्रधान ने गम्हरिया थाना से संपर्क किया और रविवार को प्राथमिकी दर्ज करवाई। दंपती के बयान के आधार पर पुलिस ने एक आरोपी उज्जवल महतो की पहचान की है। उसका नाम प्राथमिकी में दर्ज है। पुलिस ने फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरु किया है। 

Back to top button