अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे पति की हत्या

लक्ष्मणगढ़ पुलिस ने कुएं में मिली युवक की लाश के मामले में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है मामला भोजासर छोटा गांव का है। कुएं में एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने युवक की हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। 

मामला अवैध संबंधों से जुड़ा बताया जा रहा है। थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि भोजासर छोटा निवासी संदीप की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी सरोज तथा इसी गांव के दिनेश को गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपितों के बीच संबंध थे तथा यही हत्या का कारण बने। 

पुलिस के अनुसार सरोज तथा दिनेश के बीच संबंधों की भनक संदीप को लग गई थी और उसने इस पर आपत्ति जताई थी।  दिनेश ने बात करने के बहाने संदीप को बुलाया और धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी। दिनेश ने हत्या के बाद संदीप के शव को कुएं के अन्दर फेंक दिया और खुद फरार हो गया। संदीप का शव पुलिस को कुएं में मिला। 

यह भी पढ़े: पति ने जींस पहनने के लिए किया मजबूर तो पत्नी ने दिखा दिया कुछ अलग ही…

 

पुलिस ने प्रारम्भ मे इसे मरग दर्ज किया थाए लेकिन मृतक के परिजनों की ओर से हत्या की आशंका व्यक्त करने के बाद पुलिस जांच की दिशा बदल गई। जांच के बाद पुलिस ने हत्या के आरोप मे मृतक की पत्नी सरोज तथा उसके प्रेमी दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय मे पेश किया जाएगा।

 

Back to top button