पड़ेगी भीषण गर्मी, हिल स्टेशन पर भी नहीं मिलेगी राहत

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के लिए तैयार हो जाएं क्योंकि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने अपने पूर्वानुमान में इस साल देश भर में सामान्य से अधिक तापमान होने की आशंका जतायी है।
भीषण गर्मी से बचने के लिए लोग हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर या पहाड़ी इलाकों में चले जाते हैं लेकिन इस बार इन इलाकों में भी गर्मी पड़ने वाली है।
पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, प. बंगाल, ओडिशा और तेलंगाना उन राज्यों में से हैं जहां तापमान काफी गरम रहने वाला है। इस साल सामान्य से अधिक तापमान होने की 47 फीसद संभावना मौसम विभाग की ओर से जतायी गयी है।
मौसम विभाग के अनुसार, 2016 सदी का सबसे गर्म साल था। गत वर्ष मार्च-मई के गर्मी के महीनों में तापमान ऐतिहासिक औसत से 1.36 C अधिक था।
मौसम एजेंसियों ने इसके पीछे का कारण ग्लोबल वार्मिंग को बताया है।





