इस दिवाली बाजार में मोदी बम व अमित शाह रॉकेट की मची धूम

इस दिवाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के नाम की धूम पटाखा बाजार में देखने को मिली। मोदी बम व अमित शाह के नाम से पटाखा बाजार में उतारी गई रॉकेट बच्चों की पहली पसंद रही। बच्चों-बड़ों में बम व रॉकेट लेने की होड़ लगी रही, जिसने ये साबित कर दिया कि प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष की लोकप्रियता लोगों में कूट कूटकर भरी हुई है। उनका जादू लोगों के दिलोदिमाग पर छाया हुआ है।
बलरामपुर के नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित बड़ा परेड ग्राउंड पटाखा बाजार में बम पर मोदी व रॉकेट पर अमित शाह की फोटो देख बच्चे-बड़े सभी आकर्षित हो रहे हैं। इन फोटो वाले बम व रॉकेट खरीदने की होड़ मच गई। अमन व हार्दिक अपने चाचा के साथ पटाखा लेने के लिए गया था, जहां मोदी की फोटो देख वही लेने की जिद करने लगा। इस पर दुकानदार से उसकी कीमत पूछी गई। दुकानदार ने साढ़े तीन सौ से लेकर पांच सौ रुपये में बम व रॉकेट बेचने की बात कही। इतनी कीमत होने के बाद भी अमन व हार्दिक ने मोदी बम खरीदा।
ये भी पढ़े: अगर आप भी कार में चार्ज कर रहे हैं फोन, तो भूलकर भी न करें ये गलतियां
दुकानदार बबलू व सलाहू ने बताया कि इस बार मोदी बम व अमित शाह के नाम की रॉकेट की अधिक मांग रही। दोनों नाम के बम व रॉकेट की धूम इस कदर रही कि देखते ही देखते स्टाक खत्म हो गया। इसके बाद उन लोगों ने उनके नाम पर ही साधारण पटाखे भी निकाल दिए। व्यापारी सलामत ने बताया कि दो लाख रुपये का सामान लाया था, जिसमें रॉकेट व बम बिक चुके हैं। अब उसके पास मोदी बम व अमित शाह नाम के रॉकेट नहीं बचे हैं।





