मेदांता अस्पताल जा रही एयर एंबुलेंस दिल्ली में दुर्घटनाग्रस्त

flight_2016524_152944_24_05_2016नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में नजफगढ़ के पास खैर गांव में एयर एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गया। छोटे आकार के इस विमान में सात लोग सवार थे।

हादसे में दो लोगों को चोट आई है जिसके बाद उन्‍हें अस्‍पताल में इलाज के लिए ले जाया गया है। इस विमान में 7 लोग सवार थे और इंजन में खराबी के चलते विमान की क्रैशल लैंडिंग कराई गई। पायलट की सूझबूझ के चलते कोई हताहत नहीं हुआ।

यह एयर एंबुलेंस पटना से आ रहा था। इसमें दो पायलट समेत सात लोग सवार थे। इन्हें गुड़गांव स्थित मेदांता अस्पताल जाना था। यह विमान एलकेमिस्‍ट एयरलांइस का था जो एक मरीज और डॉक्‍टर्स को लेकर आ रहा था।

यह संयोग ही है कि 2011 में भी 26 मई को पटना से दिल्‍ली आ रही एक एयर एंबुलेंस भी इसी तरह फरिदाबाद में क्रैश हुई थी। उस हादसे में 10 लोग मारे गए थे। उस विमान में भी 7 ही लोग सवार थे और वो एक रहवासी इलाके में क्रैश हुआ था।

Back to top button