पंजाब मानसून: सोमवार को तेज बारिश की संभावना,मैक्सिमम टैंपरेचर बढ़ा

  • जालंधर.मौसम विभाग की भविष्यवाणी बार-बार फेल हो रही है। विभाग ने शनिवार को हल्की बारिश की संभावना जताई थी। शनिवार को सारा दिन उमसभरी गर्मी रही। मैक्सिमम और मिनिमम टैंपरेचर बढ़ा है। शुक्रवार को सिटी का मैक्सिमम टैंपरेचर 33.7 डिग्री था जो शनिवार को बढ़कर 34.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। मिनिमम टैंपरेचर में भी 1.5 डिग्री का इजाफा हुआ है।
    पंजाब मानसून: सोमवार को तेज बारिश की संभावना,मैक्सिमम टैंपरेचर बढ़ा
    जुलाई में कमजोर रहे माॅनसून में अगस्त की शुरुआत में तेजी देखने को मिली थी। चार दिन बारिश के बाद अब सोमवार को फिर से भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग के मुताबिक हिमाचल और उत्तराखंड में माॅनसून ज्यादा एक्टिव रहेगा। जबकि पंजाब में अगस्त के बाकी बचे दिनों में यह अच्छी खासी बारिश लाएगा। हालांकि फिलहाल आसमान पर हल्के और कम नमी के बादल ही छाए हुए हैं जिनसे बारिश की संभावना कम है। सोमवार तक बारिश के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा होंगी जिससे बारिश होगी।

    ये भी पढ़े: इस मुस्लिम नेता ने PM मोदी की जमकर तारीफ, कहा- नरेंद्र मोदी अल्लाह का अवतार हैं

    शुक्रवार को जम्मू कश्मीर में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से पंजाब के उत्तरी हिस्सों में बारिश की संभावना जताई जा रही थी लेकिन शनिवार को मौसम साफ रहा। शनिवार को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का प्रभाव खत्म हो चुका था। बता दें कि जून महीने के मध्य में पंजाब में कुछ दिन भारी बारिश पड़ी थी जिससे जुलाई में मानसून के लिए अनुकूल परिस्थितियां नहीं बन पाईं और जुलाई लगभग सूखा रह गया। इससे सूबे में बिजली की खपत बढ़ी क्योंकि किसानों ने खेतों में धान लगा रखा है।

     
     
Back to top button