पंचायत चुनाव जीतकर इस महिला प्रत्याशी ने पैर से किया ह‌स्ताक्षर

pushpa-singh-56387c2eaa74b_exlstयूपी के श्रावस्ती जिले में बीडीसी का चुनाव जीती पुष्पा सिंह ने अपने हाथ से नहीं बल्कि पैर से ‌हस्ताक्षर किए। पुष्पा सिंह ने श्रावस्ती जिले में क्षेत्र पंचायत सदस्य पद पर जीत हासिल की है। पुष्पा दोनों हाथों से विकलांग हैं। जब भीड़ के सामने पुष्पा ने अपने पैर से हस्ताक्षर किया तो वहां मौजूद सभी लोगों ने जमकर तालियां बजाई।

पुष्पा के हौसलों के आगे निशक्तता ने भी पांच टेक दिए। पुष्पा ने न केवल जनता का विश्वास हासिल किया बल्कि एक मिसाल भी पेश की।

पुष्पा देवी वार्ड संख्या 38 साईं गांव से बीडीसी सदस्य का चुनाव जीती हैं। पुष्पा दोनों हाथों से निशक्त हैं। पुष्पा को क्षेत्र पंचायत में करीब 295 वोट मिले हैं। इन्होंने अपनी निकटतम प्रतिद्घंदी को 151 वोटों से हराया है। पुष्पा पहली बार चुनावी मैदान में उतरी थीं और पहली ही बार में उन्होंने जीत हासिल की।

वहीं सुल्तानपुर जिले में जिला पंचायत वार्ड संख्या चार के नतीजे चौंकाने वाले रहे। इस क्षेत्र के मतदाताओं ने अन्य प्रत्याशियों को नकारते हुए डीडीसी पद पर चांदनी किन्नर की ताजपोशी कर दी।

चांदनी किन्नर का सपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का है। जिला पंचायत वार्ड संख्या चार से भाजपा ने जगतार गौतम को प्रत्याशी बनाया था। इसके अलावा कई अन्य प्रत्याशी मैदान में थे। यहां के नतीजे चौंकाने वाले रहे। क्षेत्र के लोगों ने अन्य प्रत्याशियों को नकारते हुए डीडीसी पद पर चांदनी किन्नर की ताजपोशी कर दी।

सपा जिलाध्यक्ष प्रो. रामसहाय यादव का दावा है कि चांदनी सपा समर्थित थीं। चुनाव जीती चांदनी का जिला पंचायत अध्यक्ष बनने का सपना है। सोमवार को विजय का प्रमाण पत्र लेने जिला पंचायत आई चांदनी ने बताया कि वह जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर खुद को अध्यक्ष प्रत्याशी घोषित करने की मांग करेंगी। कहा कि वह क्षेत्रवासियों की ऋणी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button