न्यूजीलैंड हमले का आरोपी ब्रैंटन टैरेंट कोर्ट में हुआ पेश, कस्टडी में भेजा गया

न्यूजीलैंड में गोलीबारी के संदिग्ध ब्रेंटन टैरेंट (28) को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। उस पर हत्या का आरोप है। उसे 5 अप्रैल तक हिरासत में भेजा गया। बताया जा रहा है कि जब उसे कोर्ट में पेश किया गया, तो वह काफी शांत था।

कोर्टरूम में ब्रेंटन के हाथ में हथकड़ी लगी हुई थी। कोर्ट ने उसने खुद को फासिस्ट बताया और जमानत के लिए आग्रह भी नहीं किया। उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। हमलावर ने लाइव वीडियो बनाते हुए फायरिंग की थी।

बताते चलें कि क्राइस्टचर्च में दो मस्जिदों अल-नूर और लिनवुड में शुक्रवार को दोपहर की नमाज के दौरान हमलावर ने अंधाधुंध गोलीबारी की थी, जिसमें 40 लोग मारे गए। इसमें बांग्लादेश क्रिकेट टीम के खिलाड़ी भी बाल-बाल बच गए थे। हमले में 9 भारतीय मूल के लोगों के लापता होने की खबर है।

आरोपी ब्रेंटन हैरिसन टारंट ने हमले की फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग की थी। टैरेंट ने इस हमले का 17 मिनट तक का वीडियो फेसबुक पर लाइव किया था। हालांकि, बाद में सोशल मीडिया प्लेटफार्म से इन्हें लगातार हटाया जा रहा था, लेकिन फिर भी यह वीडियो वायरल होता ही जा रहा था।

न्यूजीलैंड मस्जिद मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा- ‘श्वेत राष्ट्रवाद से कोई व्यापक खतरा नहीं’

प्रधानमंत्री जेसिंडा ने कहा कि मुझे बताया गया कि मुख्य अपराधी ने 5 बंदूकों का इस्तेमाल किया, उसके पास इनका लाइसेंस था। आरोपी ने लाइसेंस नवंबर 2017 में हासिल किए थे। इस गंभीर घटना को देखते हुए मैं कह सकती हूं कि अब हमारा गन कानून बदल जाएगा। साल 2005, 2012 और 2017 में न्यूजीलैंड में गन कानून को बदलने के प्रयास किया गया था।

Back to top button