नौसेना ने वायुसेना और थलसेना के साथ किया महीनेभर लंबा युद्धाभ्यास

नई दिल्ली: भारतीय नौसेना ने वायुसेना और थल सेना के साथ मिलकर एक माह लंबा युद्धाभ्यास पूरा कर लिया है। द थियेटर रेडिनेस ऑपरेशनल एक्सरसाइज (ट्रोपेक्स) नामक इस युद्धाभ्यास में 45 जहाज और 70 विमानों ने हिस्सा लिया। देश की पश्चिमी समुद्री सीमा में यह युद्धाभ्यास 24 जनवरी से 23 फरवरी तक चला।नौसेना ने वायुसेना और थलसेना के साथ किया महीनेभर लंबा युद्धाभ्यास

यह भी पढ़े : अभी -अभी पाक सेना ने किया सीमा पर गोलाबारी

एक आधिकारिक वक्तव्य के अनुसार इस युद्धभ्यास से भारत की तीनों सेनाओं ने एक साथ मिलकर अपनी हमला करने की क्षमताओं का प्रदर्शन किया। संघर्ष के जटिल हालात में संयुक्त अभियानों के लिए आपसी तालमेल को भी परखा गया।

यह भी पढ़े : उत्तरी चीन के पोहाई समुद्र में नये बंदरगाह समूह स्थापित किये जाएंगे

वर्ष 2017 के ट्रोपेक्स सैन्य युद्धाभ्यास में युद्ध के विभिन्न पहलुओं का अभ्यास किया गया। दुश्मन पर हमला करने की क्षमताओं को तीनों सेनाओं ने मिलकर और धार दी। इससे पहले ट्रोपेक्स युद्धाभ्यास जनवरी 2015 में किया गया था।

Back to top button