नौकरी करने वालों के लिए ये हैं खास एक्सरसाइज, अपनाएं ये ट्रिक तो रहेंगे फिट

हर कोई फिट रहना चाहता है लेकिन कई लोग एक्सरसाइज करने का समय नहीं निकाल पाते। कई लोग अपने आपको फिट रखने के लिए एक्सरसाइज उपकरणों का इस्तेमाल करते हैं। कुछ विशेषज्ञ मानते हैं कि वर्कआउट करने से शरीर की ज्यादा ऊर्जा खर्च होती है जो शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। बिना मशीन के एक्सरसाइज करना शरीर के लिए काफी फायदेंमंद होता है। बिना मशीन से वर्कआउट करने में 10 से 20 मिनट का समय लगता है।

पहली बार इंटिमेट होने में लड़कियां किन 6 चीजों से डरती है?

नौकरी करने वालों के लिए ये हैं खास एक्सरसाइज, अपनाएं ये ट्रिक तो रहेंगे फिट

कई ट्रेनर मानते हैं कि उपकरण या मशीनी एक्सरसाइज से कहीं ज्यादा ऊर्जा वर्कआउट करने में लगती है। वर्कआउट करना शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। वर्कआउट करने से ज्यादा कैलोरी बर्न कर सकते हैं। वर्कआउट करने से शरीर का हर भाग शामिल होता है। कहा जाता है कि वर्कआउट करने से शरीर तनाव रहित बनता है। साथ ही वर्कआउट करने से शरीर लचीलापान भी बनता है।

बॉक्सिंग और ज्यादा दौड़ने से शरीर को काफी फायदा होता है। वर्कआउट मुख्यत दो तरह के होते हैं। एक वर्कआउट तो मशीन के साथ तथा दूसरा वर्कआउट मशीन के बिना। बिना मशीन से वर्कआउट करने में कम समय लगता है। इसलिए कई लोग बिना उपकरण वाले एक्सरसाइज जैसे- कार्डियो, हाई इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग जैसे वर्कआउट को करना ज्यादा पसंद करते हैं। जिन लोगों के पास समय की बहुत ज्यादा कमी होती है उनके लिए यह वर्कआउट सबसे अच्छे विकल्प साबित हो सकते हैं।

ट्रेनर बताते हैं कि शरीर के लिए दौड़ना काफी लाभकारी होता है। किसके लिए किसी भी उपकरण की आवश्कता नहीं होती। अगर किसी व्यक्ति का वजन 72 किलो से करीब है तो उसे रोज दो मील प्रति घंटा दौड़ना चाहिए। ऐसा 10 मिनट तक करने से शरीर की 30 कैलोरी को कम कर सकता है।

घर में सीढ़ियों पर चढ़ने-उतरने से भी शरीर की काफी एक्सरसाइज होती है। रोज तेजी से सीढ़ियों पर चढ़ें और फिर आराम से उतरें, फिर वापस पहले जितनी तेजी से सीढ़ियों पर चढ़ें। इसको 10 मिनट तक बिना रुके करने पर आप 90 से 100 कैलोरी को कम कर सकते हैं।

वर्कआउट करने से आपका हृदय स्वस्थ्य रहता है और दिल की धड़कने तेजी से काम करती है जिसके कारण शरीर में रक्त संचार तेजी से होता है। नीचे दिए गए वर्कआउट को आप 30 से 60 सेकंड के अंतराल में कर सकते हैं।

 
Back to top button