अब अपनों से ही घिरे पीएम मोदी, नोट बैन के बाद आई बड़ी मुसीबत

नई दिल्ली। पीएम मोदी के 500 और 1000 रुपए के नोट बैन के फैसले बाद जहां देश मोदी सरकार के निर्णय का समर्थन कर रहा है वहीँ पार्टी में एक धड़ा ऐसा भी है जो कैमरे के पीछे इस फैसले से नाराज है।%e0%a4%85%e0%a4%ac-%e0%a4%85%e0%a4%aa%e0%a4%a8%e0%a5%8b%e0%a4%82-%e0%a4%b8%e0%a5%87-%e0%a4%b9%e0%a5%80-%e0%a4%98%e0%a4%bf%e0%a4%b0%e0%a5%87-%e0%a4%aa%e0%a5%80%e0%a4%8f%e0%a4%ae-%e0%a4%ae%e0%a5%8bसांसदों को डर यह है कि फैसला पार्टी के खिलाफ साबित ना हो। सांसदों की नाराजगी के चलते ही बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने बैठक रद्द कर दी।

नोट बैन के फैसले से सांसद नाराज

शाह ने नोटबंदी के फैसले का प्रचार करने को लेकर इस फैसले पर चर्चा के लिए बुलाया था। इस बीच जब यह बात सामने आई कि इस फैसले पर सांसद सवाल उठाएंगे तो बैठक को रद्द करना पड़ा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार बुधवार को होने वाली बैठक से पहले कई सांसदों ने जब पीएम मोदी के फैसले पर नाराजगी जाहिर की तो इस बैठक को रद्द कर दिया गया। तीन सांसदों ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को व्यक्तिगत रूप से अपनी नाराजगी बताई है।

500 और 1000 रुपए के नोट पर बैन के बाद सांसदों का कहना है कि उन्हें अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों की नाराजगी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि लोग उनके घर आ रहे हैं और फैसले के खिलाफ शिकायत कर रहे हैं। लोग बैंक में पैसा नहीं होने की बात कर रहे हैं।

गौरतलब है कि समाचार एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो जारी किया है, जिसमें राजस्थान के कोटा से भाजपा विधायक भवानी सिंह ने दावा किया है कि 500 और 1000 के नोटों के बंद होने की जानकारी पहले से ही अंबानी और अडानी को थी।

Back to top button